होबार्ट हरिकेंस ने सिडनी थंडर्स के खिलाफ बेलेरिव ओवल में खेले गए बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के तीसरे मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया। होबार्ट हरिकेंस ने अपने पहले ही मैच में जीत का खाता खोला है।

Advertisement

मंगलवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी थंडर्स की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए।

Advertisement

सलामी जोड़ी के रूप में मैथ्यू गिलक्स ने सैम कोस्टास के साथ 2 ओवरों में 24 रन की साझेदारी की। मैथ्यू 7 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। यहां से सैम कोस्टास ने कैमरून बैनक्रॉफ्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 45 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। कोस्टास 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

यहां से बैनक्रॉफ्ट ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 44 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली, जबकि शादाब खान ने 34 रन और डेनियम सेम्स ने नाबाद 23 रन टीम के खाते में जोड़े।

विपक्षी टीम की तरफ से बिली स्टेनलेक ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि क्रिस जॉर्डन को 2 सफलताएं हाथ लगीं।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी होबार्ट हरिकेंस ने 19.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। मिचेल ओवन और निखिल चौधरी ने 4.3 ओवरों में 48 रन की साझेदारी की। ओवन 14 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

विपक्षी टीम की तरफ से बिली स्टेनलेक ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि क्रिस जॉर्डन को 2 सफलताएं हाथ लगीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी खेमे से शादाब खान ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि डेनियल सेम्स, नाथन मैकएंड्रयू, तनवीर सांघा और क्रिस ग्रीन ने 1-1 विकेट निकाला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार