New Zealand: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के बाद हो सकता है। सेलेक्टर्स पुणे टेस्ट के बाद मीटिंग कर टीम का चयन कर सकते हैं।

Advertisement

भारत अपने घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है, लेकिन सभी की निगाहें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर टिकी हैं, जो 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। हालांकि, भारतीय टीम कीवी टीम के खिलाफ सीरीज के लिए चुनी गई टीम के समान ही रहने की संभावना है, लेकिन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति टीम में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज ऑलराउंडर को शामिल करने पर विचार कर रही है।

Advertisement

हार्दिक पांड्या पीठ में गंभीर चोट लगने के बाद रेड बॉल क्रिकेट से दूर हैं और वह फिलहाल सफेद बॉल क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। हालांकि, उन्हें बड़ौदा में नेट्स में लाल बॉल से गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। जिससे उनके भी टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गईं है।

मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। चयनकर्ता पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के दूसरे मैच के बाद होने वाली बैठक में रेड्डी को शामिल करने पर फैसला लेंगे। भारत ऑस्ट्रेलिया में नेट गेंदबाजों को भी ले जाएगा।

शार्दुल ठाकुर, जो आखिरी बार दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच में खेले थे और 2020/21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में गाबा में भारत की ऐतिहासिक जीत का हिस्सा थे, उनके पास पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम के साथ यात्रा करने का मौका है। राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए रेड्डी बनाम ठाकुर की टक्कर होगी। रेड्डी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत ए टीम का भी हिस्सा हैं।

मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। चयनकर्ता पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के दूसरे मैच के बाद होने वाली बैठक में रेड्डी को शामिल करने पर फैसला लेंगे। भारत ऑस्ट्रेलिया में नेट गेंदबाजों को भी ले जाएगा।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार