भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा है कि जूनियर स्तर पर सुधार लाने के बाद भी देश में फुटबॉल की स्थिति में बदलेगी और टीम अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में क्वालीफाई करने और जीतने में सक्षम होगी।

Advertisement

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बाइचुंग भूटिया ने कहा, "मैं लंबे समय से फुटबॉल से जुड़ा हुआ हूं। बाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल (बीबीएफएस) भारत की चुनिंदा निजी संस्थाओं में है, जिसकी शुरुआत लगभग 15 साल पहले हुई थी। हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लड़कों को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करना है और उन्हें बेहतर कोचों के माध्यम से ट्रेंड करना है। इसके लिए लीग का निरंतर होना जरूरी है। हम अपने स्तर से लीग का आयोजन करते हैं। एसएफएल जैसी संस्था का आगे आना और लीग का आयोजन करना, खिलाड़ियों के खेल के विकास में बेहद अहम है। एसएफएल लंबे समय से ऐसा कर रही है और साल में 5-6 महीने तक कर रही है।

Advertisement

भूटिया ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य भारतीय टीम को फीफा विश्व कप और एशिया कप के लिए क्वालीफाई करना होना चाहिए। हमारे पास देश में बहुत से टूर्नामेंट हैं, जहां हम युवा खिलाड़ियों को मौका देकर उनकी क्षमता जांच सकते हैं। हमारा लक्ष्य हर बार एशिया कप के लिए क्वालीफाई करना होना चाहिए। इस बार यह थोड़ा मुश्किल लग रहा है। एशिया कप और विश्व कप के लिए अगर हम क्वालीफाई नहीं करते हैं, तो बाकी टूर्नामेंट संतुष्टि नहीं देते हैं। हमें निरंतर एशिया कप के लिए क्वालीफाई करना होगा, तभी एक दिन हम विश्व कप में जगह बना पाएंगे।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बाइचुंग भूटिया ने कहा, "मैं लंबे समय से फुटबॉल से जुड़ा हुआ हूं। बाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल (बीबीएफएस) भारत की चुनिंदा निजी संस्थाओं में है, जिसकी शुरुआत लगभग 15 साल पहले हुई थी। हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लड़कों को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करना है और उन्हें बेहतर कोचों के माध्यम से ट्रेंड करना है। इसके लिए लीग का निरंतर होना जरूरी है। हम अपने स्तर से लीग का आयोजन करते हैं। एसएफएल जैसी संस्था का आगे आना और लीग का आयोजन करना, खिलाड़ियों के खेल के विकास में बेहद अहम है। एसएफएल लंबे समय से ऐसा कर रही है और साल में 5-6 महीने तक कर रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय फुटबॉल टीम का कोच खालिद जमील को बनाया गया है। उन पर टिप्पणी करते हुए भूटिया ने कहा कि वह हमेशा चकित करते हैं। हमने लीग में देखा है कि उनकी कोचिंग में कभी-कभी उनकी टीम उस टीम को भी हराती है, जो हराना मुश्किल होता है और कभी-कभी न हारने वाले मैच भी हारती है। खालिद को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार