नेत्रहीन टी20 विश्व कप 2012: पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनी थी भारतीय टीम
यह पहला आईसीसी टी20 विश्व कप था। फाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ था। भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। इस टूर्नामेंट ने टी20 क्रिकेट में एक नई जान फूंकी थी। टी20 विश्व कप 2007 के ठीक 5 साल बाद 2012 में भारत में पहला नेत्रहीन टी20 विश्व कप हुआ था। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का फाइनल बेंगलुरु में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था। भारतीय टीम 29 रन से इस मैच को जीतकर चैंपियन बनी थी।
फाइनल मुकाबला 13 दिसंबर को खेला गया था। सेंट्रल कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 258 रन बनाए थे। केतन भाई ने 43 गेंद पर 98 रन की पारी खेली थी। वह 2 रन से अपने ऐतिहासिक शतक से चूक गए थे।
यह पहला आईसीसी टी20 विश्व कप था। फाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ था। भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। इस टूर्नामेंट ने टी20 क्रिकेट में एक नई जान फूंकी थी। टी20 विश्व कप 2007 के ठीक 5 साल बाद 2012 में भारत में पहला नेत्रहीन टी20 विश्व कप हुआ था। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का फाइनल बेंगलुरु में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था। भारतीय टीम 29 रन से इस मैच को जीतकर चैंपियन बनी थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
12 दिन तक चले इस टूर्नामेंट में नौ टीमों ने हिस्सा लिया था। मैचों का प्रसारण दूरदर्शन पर हुआ था। मैचों के दौरान चीयरलीडर्स की मौजूदगी होती थी। बाउंड्री के पास अपडेट देने के लिए रेडियो जॉकी थे। स्थानीय कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया था। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए लगभग 4,000 दर्शक पहुंचे थे। चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को दर्शकों ने गले से लगाया था।