टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। टूर्नामेंट में शिवम दुबे ने हर मुश्किल समय पर बल्ले से अहम योगदान दिया। शिवम के बचपन के कोच नीलेश भोसले ने उन्हें भारतीय टीम का संकटमोचक बताया है।
नीलेश भोसले ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा कि शिवम दुबे को जब भी जिम्मेदारी दी गई है, तो उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। कोच ने कहा कि शिवम ने एशिया कप और पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल में शिवम को नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया। कोच के अनुसार, शिवम को अपनी जिम्मेदारी बखूबी मालूम है और वह जानते हैं कि उन्हें टीम के लिए कैसे योगदान देना है।
सुपर-8 राउंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शिवम ने 2 ओवर के स्पेल में 46 रन दिए थे। कोच नीलेश ने कहा कि शिवम के इस प्रदर्शन के बाद भारतीय ऑलराउंडर की जमकर आलोचना भी हुई। उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि शिवम ने नई गेंद से भी गेंदबाजी की है। कोच ने शिवम को मौजूदा समय में भारतीय टीम का संकटमोचक बताया।
नीलेश भोसले ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा कि शिवम दुबे को जब भी जिम्मेदारी दी गई है, तो उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। कोच ने कहा कि शिवम ने एशिया कप और पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल में शिवम को नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया। कोच के अनुसार, शिवम को अपनी जिम्मेदारी बखूबी मालूम है और वह जानते हैं कि उन्हें टीम के लिए कैसे योगदान देना है।
Also Read: LIVE Cricket Score
शिवम का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में शानदार रहा। शिवम ने 9 मुकाबलों में 169 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 235 रन बनाए। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ नंबर चार पर प्रमोट किए जाने पर शिवम ने 25 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके दम पर भारतीय टीम 253 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही थी। इसके साथ ही फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महज 8 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेली। शिवम ने गेंद से भी अहम योगदान दिया और टूर्नामेंट में कुल 5 विकेट निकाले।