ICC Cricket World Cup: विश्व कप-2023 अभियान के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की छह विकेट की जीत में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन की स्पिन तिकड़ी ने मिलकर छह विकेट लिए और मेहमान टीम को 199 रन पर आउट किया।

Advertisement

इस मैच में दो विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने कहा कि टर्न के अलावा, स्पिन के अनुकूल पिच पर एक स्पिनर किस गति से गेंदबाजी करता है, यह भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।

Advertisement

कुलदीप ने कहा, "महत्वपूर्ण बात यह है कि विकेट किस गति से टर्न ले रहा है। कभी-कभी आपको टर्न मिलती है, लेकिन फिर यह धीमा होता है, जिससे बल्लेबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में मेरे लिए गति में बदलाव करना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।"

Also Read: Live Score

रविवार के खेले गए मुकाबले में कुलदीप ने इस साल अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जिसमें उन्होंने 18 मैचों में 16.31 के औसत और 4.68 की इकॉनमी रेट से 35 विकेट लिए। भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि वह इस साल वनडे में कुलदीप की बढ़त देखकर बेहद खुश हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार