पाकिस्तान में होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज में श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका करेंगे। नियमित कप्तान चरित असलांका के बीमारी की वजह से स्वदेश लौट जाने के कारण श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह अनुभवी ऑलराउंडर शनाका को कप्तानी सौंपी है।

Advertisement

कप्तान चरित असलांका के साथ ही तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो भी बीमारी की वजह से त्रिकोणीय टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम मैनेजमेंट ने भविष्य के टूर्नामेंट्स को देखते हुए और दोनों खिलाड़ियों को रिकवरी के लिए पूरा समय देने के उद्देश्य से त्रिकोणीय टी20 सीरीज से बाहर रखने का निर्णय लिया है।

Advertisement

त्रिकोणीय टी20 सीरीज के लिए विजयकांत व्यासकांथ और पवन रथनायके को भी टीम में जगह दी गई है। व्यासकांथ को वानिंदु हसरंगा की जगह टीम में जगह दी गई है। हसरंगा वनडे सीरीज के दौरान हुई इंजरी से रिकवर कर रहे हैं। व्यासकांथ फिलहाल कतर में आयोजित की जा रही एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

श्रीलंका त्रिकोणीय टी20 सीरीज की शुरुआत 20 नवंबर को रावलपिंडी में जिम्बाब्वे के खिलाफ करेगी।

इस्लामाबाद में हुए विस्फोट के बाद श्रीलंका के कई क्रिकेटरों ने स्वदेश वापस लौटने का फैसला लिया था। लेकिन, पीसीबी और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में बातचीत और पीसीबी द्वारा श्रीलंकाई क्रिकेटरों की सुरक्षा बढ़ाने के आश्वासन के बाद त्रिकोणीय टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया गया था।

पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा टूर्नामेंट की तीसरी टीम जिम्बाब्वे है। पूर्व में अफगानिस्तान टूर्नामेंट का हिस्सा थी, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से की गई बमबारी के बाद अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। इसके बाद तीसरी टीम के रूप में पीसीबी ने जिम्बाब्वे को शामिल किया था।

Advertisement

इस्लामाबाद में हुए विस्फोट के बाद श्रीलंका के कई क्रिकेटरों ने स्वदेश वापस लौटने का फैसला लिया था। लेकिन, पीसीबी और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में बातचीत और पीसीबी द्वारा श्रीलंकाई क्रिकेटरों की सुरक्षा बढ़ाने के आश्वासन के बाद त्रिकोणीय टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया गया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात अगर दासुन शनाका की करें तो, पूर्व में वह लंबे समय तक श्रीलंका की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में श्रीलंका ने 2022 के एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार