आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में युवाओं को फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित 'येर्रन्ना क्रीड़ा उत्सवम' के तहत एमपी कप 2026 बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत हुई।

Advertisement

इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजारापु ने युवाओं से 'फिट श्रीकाकुलम' बनाने का आह्वान किया।

Advertisement

शुक्रवार को श्रीकाकुलम शहर के कारगिल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने टूर्नामेंट के लोगो का अनावरण किया और खिलाड़ियों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान खेल और फिटनेस को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

टूर्नामेंट के उद्घाटन से पहले केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू, श्रीकाकुलम विधायक गोंडू शंकर, प्रभारी कलेक्टर फरमान अहमद खान और एसपी महेश्वर रेड्डी ने टीम बनाकर एक दोस्ताना क्रिकेट मैच भी खेला। खास बात यह रही कि केंद्रीय मंत्री करीब एक घंटे तक मैदान में क्रिकेट खेलते नजर आए, जिससे खिलाड़ियों और वहां मौजूद लोगों का उत्साह और बढ़ गया।

राममोहन नायडू ने कहा कि एमपी कप बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट इस महीने की 30 तारीख तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मकसद युवाओं को मोबाइल फोन से दूर कर शारीरिक गतिविधियों और खेलों की ओर प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया' अभियान से प्रेरणा लेते हुए हमें ‘फिट श्रीकाकुलम’ के लिए तैयार होना चाहिए।"

Advertisement

राममोहन नायडू ने कहा कि एमपी कप बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट इस महीने की 30 तारीख तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मकसद युवाओं को मोबाइल फोन से दूर कर शारीरिक गतिविधियों और खेलों की ओर प्रेरित करना है।

Also Read: LIVE Cricket Score

राममोहन नायडू ने 'येर्रन्ना क्रीड़ा उत्सवम' के तहत आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया। कार्यक्रम में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार