बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैच कराना गलत नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों का दोहरा रवैया देश के सम्मान और जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करता है।

Advertisement

पप्पू यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि आप रिश्तों को बहुत तल्खी नहीं दे सकते हैं। लेकिन, सवाल यह है कि जब वोट की बारी आती है, तो नफरत को भुनाया जाता है। तब ऐसा माहौल बना दिया जाता है कि मानो युद्ध होने वाला हो। विदेश नीति में भी राजनीति करना और देश के सम्मान का ख्याल न रखना गलत है। जब कमाई और फायदे का समय आता है, तब सब आंख बंद कर लेते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सवाल मैच का नहीं है, सवाल यह है कि जब पैसे कमाने की बारी आती है तब भारत-पाक दुश्मनी क्यों भूल जाते हैं? पाकिस्तान से हमारी सीमा पर गोलियां चलती हैं, हमारे सैनिक शहीद होते हैं, यह क्यों भुला दिया जाता है?

पप्पू यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि आप रिश्तों को बहुत तल्खी नहीं दे सकते हैं। लेकिन, सवाल यह है कि जब वोट की बारी आती है, तो नफरत को भुनाया जाता है। तब ऐसा माहौल बना दिया जाता है कि मानो युद्ध होने वाला हो। विदेश नीति में भी राजनीति करना और देश के सम्मान का ख्याल न रखना गलत है। जब कमाई और फायदे का समय आता है, तब सब आंख बंद कर लेते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

लालू परिवार में जारी घमासान को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि परिवार के मामलों में मैं कोई दखल नहीं दूंगा। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। राजनीतिक परिवारों में यह सब चलता रहता है। किसी एक घटना से राजनीति पर असर पड़ना गलत है। परिवार बिखरने के पीछे कई कारण होते हैं, जिन्हें खत्म किया जाना चाहिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार