वेस्ट लंदन क्लब चेल्सी के पूर्व रिकॉर्ड गोल स्कोरर और दिग्गज फुटबॉलर बॉबी टैंबलिंग ने गुरुवार को 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
चेल्सी ने अपने स्टार खिलाड़ी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपने सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में से एक बताया। चेल्सी ने कहा है कि टैंबलिंग के साथ उनके क्लब का इतिहास उनके नाम को बहुत बड़े अक्षरों में लिखता है।"
चेल्सी ने एक बयान में कहा, "चेल्सी फुटबॉल क्लब ने 84 साल की उम्र में बॉबी टैंबलिंग के निधन के साथ अपने सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में से एक को खो दिया है। इस मुश्किल समय में हम बॉबी के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"
टैंबलिंग के परिवार के एक प्रवक्ता ने कहा, "बॉबी के निधन की घोषणा करते हुए हमारा दिल टूट गया है। उनका निधन शांतिपूर्वक हुआ, उस समय उनके प्रियजन-वैल, जेमी, फ्रैंकी और एडिलेड-उनके आस-पास मौजूद थे। हम मोंटेनोट में 'केयरचॉइस होम' के प्रति बहुत आभारी हैं, जहां पिछले कुछ वर्षों में बॉबी की बहुत अच्छी देखभाल की गई, जब वह डिमेंशिया के खिलाफ अपनी सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे थे। वह हमारे लिए ढेर सारी प्यारी यादें छोड़ गए हैं।"
बयान में आगे कहा गया, "फुटबॉल ही उनकी जिंदगी थी, और चेल्सी ही उनका हमेशा का घर था; स्टैमफोर्ड ब्रिज में फैंस के साथ फुटबॉल पर चर्चा करने से ज्यादा खुशी उन्हें कहीं और नहीं मिलती थी। हम उन्हें शब्दों में बयां न की जा सकने वाली हद तक याद करेंगे।"
टैंबलिंग ने 45 साल तक चेल्सी के लिए सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम रखा था। आखिरकार, साल 2013 में फ्रैंक लैम्पार्ड ने उनके 202 गोलों के रिकॉर्ड को तोड़ा।
बयान में आगे कहा गया, "फुटबॉल ही उनकी जिंदगी थी, और चेल्सी ही उनका हमेशा का घर था; स्टैमफोर्ड ब्रिज में फैंस के साथ फुटबॉल पर चर्चा करने से ज्यादा खुशी उन्हें कहीं और नहीं मिलती थी। हम उन्हें शब्दों में बयां न की जा सकने वाली हद तक याद करेंगे।"
Also Read: LIVE Cricket Score
दक्षिण तट के पास स्थित हेयलिंग द्वीप में जन्मे टैंबलिंग 15 साल की उम्र से ही जूनियर टीम के लिए जबरदस्त गोल स्कोरर थे, जिन्हें महज 17 साल की उम्र में ही मुख्य टीम में डेब्यू का मिल गया था। टैंबलिंग ने अपने करियर का समापन आयरलैंड गणराज्य में किया और वहीं के कॉर्क शहर में बस गए, जहां स्थानीय टीमों (कॉर्क सेल्टिक, कॉर्क सिटी और क्रॉसहेवन) के मैनेजर की भूमिका निभाई।