गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी अहमदाबाद में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदलुकर द्वारा समर्थित 'एसआरटी10 अल्टेवोल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सचिन के साथ-साथ आईसीसी के चेयरमैन जय शाह से भी खास मुलाकात की।

Advertisement

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस खेल एकेडमी में आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, जो उनके विकास में मददगार होंगी।

Advertisement

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अहमदाबाद में एसआरटी10 अल्टेवोल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लॉन्च इवेंट में सचिन तेंदुलकर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह की मौजूदगी में शामिल हुआ। यह सचमुच एक खास पहल है, जो विश्व-स्तरीय आधारभूत संरचना, मार्गदर्शन और मूल्यों के साथ टैलेंटेड एथलीटों की अगली पीढ़ी को तैयार करेगी।"

एसआरटी10 अल्टेवोल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सचिन तेंदुलकर द्वारा समर्थित एक अत्याधुनिक खेल एकेडमी है। यह एकेडमी 40 हजार वर्ग गज में फैली हुई है। इसमें क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों के लिए भी विश्व स्तरीय सुविधाएं हैं। इस एकेडमी में क्रिकेट के लिए 13 इंटरनेशनल लेवल की प्रैक्टिस पिच हैं, जिन्हें अलग-अलग मिट्टी से तैयार किया गया है। यहां पर 55 मीटर बाउंड्री वाला रेडी ग्राउंड भी है। इसके साथ ही इन-डोर और आउट-डोर नेट प्रैक्टिस की सुविधा भी उपलब्ध है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अहमदाबाद में एसआरटी10 अल्टेवोल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लॉन्च इवेंट में सचिन तेंदुलकर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह की मौजूदगी में शामिल हुआ। यह सचमुच एक खास पहल है, जो विश्व-स्तरीय आधारभूत संरचना, मार्गदर्शन और मूल्यों के साथ टैलेंटेड एथलीटों की अगली पीढ़ी को तैयार करेगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

एकेडमी का मकसद खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से और शारीरिक तौर पर मजबूत बनाना है। इसके साथ ही, खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं देकर इंटरनेशनल लेवल के लिए तैयार करना भी है। अहमदाबाद में यह एकेडमी का दूसरा केंद्र है। एकेडमी का पहला केंद्र नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स सेंटर में स्थित है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार