मुस्तफिजुर रहमान को 18 मई से 24 मई तक के लिए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के दल के साथ जुड़ने की अनुमति मिल गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शुक्रवार दोपहर को अपने एक बयान के जरिए इसकी जानकारी दी।

Advertisement

बीसीबी से एनओसी मिलने के चलते मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति में मुस्तफिजुर डीसी के शेष तीन मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि अगर डीसी प्लेऑफ में प्रवेश करती है तो मुस्तफिजुर उपलब्ध नहीं रह पाएंगे। बीसीबी ने बताया है कि भारत के लिए रवाना होने से पहले मुस्तफिजुर शनिवार को शारजाह में यूएई के खिलाफ पहले टी20 के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। हालांकि 18 मई को भारत पहुंचने के बाद वह उसी शाम डीसी के मुकाबले के लिए उपलब्ध रह पाएंगे या नहीं यह देखना होगा।

Advertisement

मुस्तफिजुर को इसी सप्ताह डीसी ने अपने अस्थाई रिप्लेसमेंट के तौर पर जोड़ा था लेकिन उनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ था क्योंकि बीसीबी ने कहा था कि मुस्तफिजुर ने बोर्ड से एनओसी के लिए संपर्क नहीं किया है।

शुक्रवार सुबह को स्टार्क ने इस बात की पुष्टि की कि वह आईपीएल 2025 के शेष सीजन के लिए भारत नहीं लौटेंगे। स्टार्क पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में डीसी का हिस्सा थे जिसे बीच में रोकना पड़ा था। अब यह मैच दोबारा खेला जाएगा। इस सीजन एक मैच खेलने वाले डोनावन फरेरा भी भारत वापस नहीं लौटने वाले हैं।

स्टार्क इस सीजन डीसी के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, उन्होंने 11 मुकाबलों में 26.14 की औसत से 14 विकेट लिए थे।

शुक्रवार सुबह को स्टार्क ने इस बात की पुष्टि की कि वह आईपीएल 2025 के शेष सीजन के लिए भारत नहीं लौटेंगे। स्टार्क पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में डीसी का हिस्सा थे जिसे बीच में रोकना पड़ा था। अब यह मैच दोबारा खेला जाएगा। इस सीजन एक मैच खेलने वाले डोनावन फरेरा भी भारत वापस नहीं लौटने वाले हैं।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार