भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लिए। बुमराह इसका श्रेय इंग्लैंड के पिछले दौरे को देते हैं, जिससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने पहले सेशन में बेन स्टोक्स (44), जो रूट (104) और क्रिस वोक्स (0) को आउट किया। इसके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के लिए अर्धशतक जड़ने वाले ब्रायडन कार्स को चलता किया, जिससे पहले वह जोफ्रा आर्चर को पवेलियन भेज चुके थे। इसके साथ ही लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर जसप्रीत बुमराह का नाम भी दर्ज हुआ।

Advertisement

अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर जसप्रीत बुमराह ने कहा, "पिछले दौरे में मैंने यहां मौजूद 'ढलान' के बारे में बहुत सोचा था, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। इस बार मैंने वह बात दिमाग से निकाल दी, जिसका मुझे फायदा भी मिला। गर्म मौसम की इन परिस्थितियों में नई गेंद ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना ही सबसे अहम है। पिछली बार ऐसा नहीं हुआ था, यही सबसे बड़ा अंतर रहा।"

बुमराह ने लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम दर्ज होने को लेकर खुशी जताई है। बुमराह ने बताया कि यह एक ऐसी याद है, जिसे वह अपने बेटे के साथ साझा करना चाहेंगे।

जसप्रीत बुमराह ने मुस्कराते हुए कहा, "सच यह है कि मैं थक गया था। मैं 21 साल की तरह उछल-कूद नहीं कर सकता हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं टीम के लिए योगदान दे पाया। ऑनर्स बोर्ड पर नाम देखकर अच्छा लगता है। यह एक ऐसी बात है, जो मैं अपने बेटे को बताऊंगा, जब वह बड़ा होगा।"

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 27 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 74 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इंग्लैंड की टीम 387 रन पर ऑलआउट हुई।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह ने मुस्कराते हुए कहा, "सच यह है कि मैं थक गया था। मैं 21 साल की तरह उछल-कूद नहीं कर सकता हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं टीम के लिए योगदान दे पाया। ऑनर्स बोर्ड पर नाम देखकर अच्छा लगता है। यह एक ऐसी बात है, जो मैं अपने बेटे को बताऊंगा, जब वह बड़ा होगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद केएल राहुल ने टीम को संभाला। यह सलामी बल्लेबाज 53 रन बना चुका है, जबकि ऋषभ पंत 19 रन बनाकर नाबाद हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार