भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मुकाबला जीता है और यह मैच यह तय करेगा कि ट्रॉफी किसके नाम होगी।

Advertisement

इतिहास की बात करें तो न्यूज़ीलैंड के लिए भारत की सरजमीं हमेशा कठिन रही है। अब तक भारत में खेली गई सात द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज में कीवी टीम एक भी नहीं जीत सकी है। कुल मिलाकर भारत में भारत के खिलाफ खेले गए 41 पूरे एकदिवसीय मुकाबलों में से न्यूजीलैंड सिर्फ नौ जीत सका है। ऐसे में यह मैच मेहमान टीम के लिए इतिहास बदलने का दुर्लभ अवसर है।

Advertisement

हालिया आंकड़े हालांकि न्यूज़ीलैंड के आत्मविश्वास को मजबूती देते हैं। मौजूदा विश्व कप चक्र में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बीच के ओवरों में न्यूजीलैंड का बल्लेबाज़ी प्रदर्शन शीर्ष स्तर का रहा है। विकेट गिरने की दर सबसे कम, औसत सबसे बेहतर और डॉट गेंदों का प्रतिशत सबसे कम रहने से साफ है कि भारतीय स्पिन आक्रमण को यहां कड़ी चुनौती मिलेगी।

दूसरी ओर भारत के लिए अंतिम ओवर चिंता का विषय बने हुए हैं। पिछले विश्व कप के बाद से अंतिम दस ओवरों में भारत की रन गति और औसत अपेक्षा से कम रहा है, जिससे बड़े स्कोर बनाने और लक्ष्य का पीछा करते समय दबाव बढ़ा है। हालांकि बीच के ओवरों में मजबूती और टॉप ऑर्डर की आक्रामक शुरुआत टीम को संतुलन देती रही है।

व्यक्तिगत प्रदर्शन भी इस मुकाबले को खास बना रहे हैं। विराट कोहली ने हाल की सीरीज से अपनी बल्लेबाजी की शुरुआत का अंदाज बदला है और शुरुआत से ही रन गति तेज की है। वहीं, शुभमन गिल एक बड़े व्यक्तिगत रिकॉर्ड से सिर्फ 70 रन दूर हैं। शुभमन गिल को उन्हें वनडे क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे करने के लिए अगली 6 पारियों में केवल 70 रनों की जरूरत है। अगर वह ऐसा कर लेते हैं, तो वह दुनिया के दूसरे सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

दूसरी ओर भारत के लिए अंतिम ओवर चिंता का विषय बने हुए हैं। पिछले विश्व कप के बाद से अंतिम दस ओवरों में भारत की रन गति और औसत अपेक्षा से कम रहा है, जिससे बड़े स्कोर बनाने और लक्ष्य का पीछा करते समय दबाव बढ़ा है। हालांकि बीच के ओवरों में मजबूती और टॉप ऑर्डर की आक्रामक शुरुआत टीम को संतुलन देती रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

वहीं रविंद्र जडेजा घरेलू मैदान पर बड़ी पारी की तलाश में हैं। रविंद्र जडेजा ने भारत में खेलते हुए वनडे में सिर्फ दो बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि उन्होंने आखिरी बार ऐसा 10 साल से भी पहले किया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार