Punjab Kings: गुजरात टाइटंस की घरेलू मैदान पर शानदार जीत के बाद पंजाब किंग्स अपने अगले मुकाबले के लिए घर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Advertisement

वे मंगलवार को नए पीसीए स्टेडियम, मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आमने-सामने होंगे और यहां पहली बार रात में मैच खेला जाएगा।

Advertisement

कप्तान शिखर धवन और हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट संजय बांगड़ ने घरेलू स्टेडियम में वापसी पर उत्साह व्यक्त किया है।

इस सीज़न में पंजाब किंग्स की यात्रा 23 मार्च, 2024 को नए स्टेडियम में 30,000 दर्शकों की भीड़ के सामने दिल्ली कैपिटल्स पर जबरदस्त जीत के साथ शुरू हुई।

साथ ही नए स्टेडियम में इस मुकाबले को यादगार बनाने के लिए, मैच के दौरान मंगलवार को स्टेडियम में एक लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा।

पंजाब किंग्स की टीम के लिए, प्रशंसकों का ज़ोरदार उत्साह प्रेरणा के प्रमुख कारकों में से एक है। धवन ने घरेलू दर्शकों से मंगलवार को एक बार फिर टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचने की अपील की।

Advertisement

धवन ने कहा, "हम खिलाड़ी के रूप में हमेशा चाहते हैं कि हमारे प्रशंसक उत्साह से भरपूर हों। पंजाब के प्रशंसकों के खून में पहले से ही जोश रहता है। इसलिए, हम अपने घरेलू दर्शकों के बीच लौटने से खुश हैं।''

बांगड़ ने आगे कहा कि टीम यह सुनिश्चित करने के लिए और भी अधिक मेहनत करेगी कि घरेलू दर्शकों की उम्मीदें पूरी हों।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार