ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को अबू धाबी में हो रही नीलामी में आरसीबी ने अय्यर को खरीदा।

Advertisement

वेंकटेश अय्यर की बेस प्राइस 2 करोड़ थी। आरसीबी ने उन्हें 7 करोड़ में खरीदा। अय्यर के लिए नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत एलएसजी ने 2 करोड़ से की थी। इसके बाद जीटी 2.20 करोड़ के साथ नीलामी में कूदी। दोनों के बीच चल रही रस्साकशी में आरसीबी ने 3 करोड़ के साथ एंट्री की। केकेआर और आरसीबी के बीच अय्यर के लिए कड़ी जंग देखने को मिली। केकेआर ने 6.80 करोड़ तक बोली लगाई। आरसीबी ने 7 करोड़ में बाजी जीत ली।

Advertisement

हालांकि वेंकटेश अय्यर को 16.75 करोड़ का घाटा लगा है। पिछली नीलामी में केकेआर ने अय्यर को 23.75 करोड़ में खरीदा था।

30 साल के अय्यर 2021 से केकेआर से जुड़े हुए हैं। वह पहली बार आईपीएल में केकेआर के अलावा किसी दूसरी टीम की जर्सी में दिखेंगे।

अय्यर ने 61 मैचों में 1 शतक और 12 अर्धशतक लगाते हुए 1,468 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं।

30 साल के अय्यर 2021 से केकेआर से जुड़े हुए हैं। वह पहली बार आईपीएल में केकेआर के अलावा किसी दूसरी टीम की जर्सी में दिखेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

26 साल के कैमरन ग्रीन आईपीएल में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। कुल 29 मैचों में ग्रीन ने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 707 रन बनाए हैं। वहीं 16 विकेट हासिल किए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार