पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच गुरुवार को एचपीसीए स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 58वां मैच खेला जा रहा है। फैंस इस मुकाबले में अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने के लिए भारी संख्या में स्टेडियम में पहुंचे हैं।

Advertisement

पंजाब किंग्स के एक फैन ने आईएएनएस से कहा, "इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की हार होगी। पंजाब किंग्स प्लेऑफ के बेहद करीब है। हमने पंजाब किंग्स की जीत के लिए बुधवार को भंडारा भी किया था। हम इस मैच में जीतकर ही लौटेंगे। यकीनन किंग्स इस सीजन टॉप-4 में अपनी जगह बनाएंगे।"

Advertisement

एक महिला फैन ने कहा, "मुझे नेहल वढेरा और प्रभसिमरन सिंह काफी पसंद हैं। पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाएगी। हम फाइनल मैच में एक बार फिर इस टीम को खेलता देखेंगे।"

भले ही दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को इस मैच के लिए 'इम्पैक्ट खिलाड़ी' के रूप में शामिल किया गया है, लेकिन फैंस को उनसे खासा उम्मीदे हैं। मुंबई इंडियंस के एक फैन ने कहा, "रोहित शर्मा इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करेंगे। यकीनन मुंबई इंडियंस ही इस मैच को अपने नाम करेगी। भले ही एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर है, लेकिन यह टीम अपने अंतिम मुकाबलों में कुछ दमदार प्रदर्शन करेगी।"

एक अन्य खिलाड़ी ने कहा, "ऐसा नहीं है कि मुंबई इंडियंस की टीम में दम नहीं है। भले ही एमआई ने 11 में से 8 मैच गंवा दिए हैं, लेकिन यह टीम खिताबी रेस से बाहर होने के बावजूद फैंस को खुशी का पल देगी।"

पंजाब किंग्स फिलहाल 11 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है। यह टीम अगर इस मैच को अपने नाम कर लेती है, तो 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर होगी। वहीं, दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस पहले ही खिताबी रेस से बाहर है। इस टीम ने 11 में से 8 मैच गंवा दिए हैं। एमआई अपने शेष मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फैंस का दिल जीतना चाहेगी।

Advertisement

एक अन्य खिलाड़ी ने कहा, "ऐसा नहीं है कि मुंबई इंडियंस की टीम में दम नहीं है। भले ही एमआई ने 11 में से 8 मैच गंवा दिए हैं, लेकिन यह टीम खिताबी रेस से बाहर होने के बावजूद फैंस को खुशी का पल देगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार