आईपीएल 2026 में सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच हुए मुकाबले में मिशेल मार्श ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए फैंस को रोमांचित कर दिया। हालांकि मार्श के लिए दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा कि लगातार दूसरे मैच में वह शतक पूरा करने का मौका चूक गए।

Advertisement

एलएसजी की बल्लेबाजी के बाद पारी की चुनौतियों पर मार्श ने कहा, "मुझे लगा कि उन्होंने आखिर में अच्छी गेंदबाजी की। हम शायद एक, दो या तीन और बाउंड्री नहीं लगा पाए। अगर ऐसा होता तो हम सचमुच बहुत खुश होते, लेकिन इसका श्रेय उन्हें जाता है, उन्होंने अच्छी वापसी की और सचमुच बहुत अच्छी गेंदबाजी की।"

Advertisement

जोश इंग्लिस के साथ अपनी साझेदारी पर मार्श ने कहा, "हमने पिछले पांच सालों में खेल को बदलते देखा है। पांच साल पहले, 220 रन बनाकर आप काफी आत्मविश्वास के साथ मैदान से बाहर निकलते थे। फिलहाल ऐसा संभव नहीं है। हमें अच्छी गेंदबाजी करनी होगी और अपनी योजनाओं को बहुत अच्छे से लागू करना होगा। जहां तक जॉशी के साथ मेरी साझेदारी की बात है, हम साथ में बहुत क्रिकेट खेलते हैं। उनके खेलने का अंदाज मुझ पर से काफी दबाव हटा देता है। हमारी आपस में अच्छी बनती है।"

एलएसजी की बल्लेबाजी के बाद पारी की चुनौतियों पर मार्श ने कहा, "मुझे लगा कि उन्होंने आखिर में अच्छी गेंदबाजी की। हम शायद एक, दो या तीन और बाउंड्री नहीं लगा पाए। अगर ऐसा होता तो हम सचमुच बहुत खुश होते, लेकिन इसका श्रेय उन्हें जाता है, उन्होंने अच्छी वापसी की और सचमुच बहुत अच्छी गेंदबाजी की।"

Also Read: LIVE Cricket Score

मार्श ने जोश इंग्लिस के साथ पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 109 रन की साझेदारी की। इंग्लिस 29 गेंदों पर 3 छक्के और 7 चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेलकर आउट हुए। मार्श ने 57 गेंदों पर 5 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 96 रन की पारी खेली। मार्श को यशस्वी जायसवाल ने रन आउट किया। पंत ने 23 गेंदों पर 35 रन बनाए। एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआर को 221 रन का लक्ष्य दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार