आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। विग्नेश पुथुर ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से पिछले सीजन प्रभावित किया था। उन्हें मुंबई ने रिटेन नहीं किया है। यह एक हैरानीभरा फैसला था, क्योंकि 24 साल के पुथुर बतौर स्पिनर लंबे समय तक टीम के लिए खेल सकते थे। एमआई ने पुथुर को रिटेन न करने की वजह बताई है।

Advertisement

आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक विग्नेश पुथुर इंजरी के बाद रिकवरी की प्रक्रिया में हैं। इस वजह से मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। विग्नेश केरल क्रिकेट लीग में लगी चोट से उबर रहे हैं और 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज करने के बावजूद एमआई रिहैब में उनकी मदद करेगी।

Advertisement

पुथुर दोनों पिंडलियों में हड्डी के तनाव के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए थे। इसके बाद केसीएल 2025 में एलेप्पी रिपल्स के लिए उन्होंने वापसी की थी, लेकिन 2 मैच बाद ही वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक विग्नेश पुथुर इंजरी के बाद रिकवरी की प्रक्रिया में हैं। इस वजह से मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। विग्नेश केरल क्रिकेट लीग में लगी चोट से उबर रहे हैं और 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज करने के बावजूद एमआई रिहैब में उनकी मदद करेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

पुथुर केरल के मल्लापुरम से संबंध रखते हैं। अपने राज्य की सीनियर टीम के लिए खेलने से पहले ही उन्हें मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने का मौका मिला। केरल टी20 लीग से उन्हें आईपीएल के लिए चुना गया था। आईपीएल 2025 में सीएसके के खिलाफ चेन्नई में अपने डेब्यू मैच में रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा को आउट करके उन्होंने सबका ध्यान खींचा था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार