सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 67वां मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जाना है। दोनों टीमें प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी हैं। अब उनका मकसद इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को अधिक मजबूत बनाना होगा।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन 13 में से 8 मुकाबले जीते हैं। यह टीम 16 अंकों के साथ फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 में से 9 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। 18 अंकों के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले को जीतकर शीर्ष-2 में अपनी जगह बना लेगी। वहीं, आरसीबी अगर इस मैच को अपने नाम कर लेती है, तो यह टीम 'नंबर-1' रहते हुए 'क्वालीफायर-1' खेलेगी।

आरसीबी ने इस सीजन शुरुआती 8 में से 6 मैच अपने नाम किए थे। इसके बाद उसे लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी अपने पिछले तीनों मैच जीतकर एसआरएच के खिलाफ इस मैच में उतरेगी।

दूसरी ओर, एसआरएच की शुरुआत खास नहीं रही थी। इस टीम ने शुरुआती 4 में से 3 मैच गंवा दिए थे, जिसके बाद लगातार 5 मुकाबले जीतकर अपनी स्थिति को सुधारा। हैदराबाद के पिछले चार मुकाबलों को देखें, तो इस टीम ने 2 मैच अपने नाम किए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 27 मैच खेले गए हैं, जिसमें एसआरएच का पलड़ा भारी रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 12 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

Advertisement

दोनों टीमें आखिरी बार आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच में आमने-सामने थीं, जिसमें आरसीबी ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एसआरएच को 6 विकेट से मात दी थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 27 मैच खेले गए हैं, जिसमें एसआरएच का पलड़ा भारी रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 12 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्‍वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफ़ी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, विक्की ओस्तवाल और सात्विक देसवाल।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार