Aimee Maguire: आयरलैंड की बाएं हाथ की स्पिनर एमी मैग्वायर को भारत के खिलाफ शुक्रवार को राजकोट में खेले गए आईसीसी महिला चैंपियनशिप सीरीज के पहले वनडे के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया है।

Advertisement

आईसीसी ने एक बयान में कहा कि मैच अधिकारियों की रिपोर्ट, जो आयरलैंड टीम प्रबंधन को सौंपी गई थी उसमें 18 वर्षीय खिलाड़ी के गेंदबाजी एक्शन की वैधता पर चिंता व्यक्त की गई थी।

Advertisement

इसमें कहा गया है कि अब मैग्वायर के गेंदबाजी एक्शन की जांच संबंधित आईसीसी प्रक्रिया के तहत की जाएगी। परीक्षण के नतीजे आने तक उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रखने की अनुमति है।

बाएं हाथ की ऑफ स्पिनर 18 वर्षीय मैग्वायर ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और उन्होंने आयरलैंड के लिए सभी फॉर्मेट में कुल 20 मैच खेले जिसमें 25 विकेट लिए।

हालांकि, क्रिकेट आयरलैंड ने आईसीसी द्वारा औपचारिक रूप से अधिसूचित किए जाने के बाद एमी के प्रति समर्थन जाहिर किया है। भारत के खिलाफ एकदिवसीय मैच के बाद मैच अधिकारियों द्वारा उनके 'संदिग्ध अवैध गेंदबाजी एक्शन' की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफार्मेंस निदेशक ग्रीम वेस्ट ने कहा, अब रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, हम आईसीसी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। हम लोग एमी के पक्ष में एकजुट हैं और उसे आश्वस्त कर रहे हैं कि वह और अधिक मजबूत होकर वापसी करेगी और आने वाले कई वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरती रहेगी।"

Advertisement

क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफार्मेंस निदेशक ग्रीम वेस्ट ने कहा, "हमारे पास अनुभवी लोग हैं जो ऐमी का देखभाल और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।"

क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफार्मेंस निदेशक ग्रीम वेस्ट ने कहा, अब रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, हम आईसीसी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। हम लोग एमी के पक्ष में एकजुट हैं और उसे आश्वस्त कर रहे हैं कि वह और अधिक मजबूत होकर वापसी करेगी और आने वाले कई वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरती रहेगी।"

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार