DY Patil T20 Cup:
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)बीसीसीआई के वार्षिक केंद्रीय अनुबंध के शीर्ष श्रेणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने अपने ए प्लस खिलाड़ियों की श्रेणी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा के फिर से जगह दी है।
कुल मिलाकर बीसीसीआई ने 30 वरिष्ठ पुरुष क्रिकेटरों को अपनी अनुबंध सूची में शामिल किया है। वहीं पिछले साल सिर्फ़ 26 खिलाड़ियों को इस अनुबंध सूची में शामिल किया था, लेकिन इस बार चार और खिलाड़ियों को इसमें जगह दी गई।
इसके अलावा बीसीसीआई ने इशान किशन और श्रेयस अय्यर को अपने केंद्रीय अनुबंध से बाहर भी कर दिया है।