Former Cricketer Sourav Ganguly: भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें 14-26 नवंबर के बीच दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना ​​है कि यह सीरीज मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका के लिए कड़ी चुनौती पेश करेगी। भारत में टीम इंडिया को हराना आसान नहीं है।

Advertisement

सौरव गांगुली ने 'जियोस्टार' पर कहा, "पहला टेस्ट कुछ ही दिनों में कोलकाता में शुरू होने जा रहा है। यह साउथ अफ्रीका के लिए एक कठिन दौरा होने वाला है। भारत के खिलाफ भारत में खेलना कभी आसान नहीं होता। भारत उपमहाद्वीप में एक बहुत ही मजबूत टीम है। आजकल विदेशों में भी वह एक मजबूत टीम है। मैं ईडन गार्डन्स में होने वाले टेस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। साउथ अफ्रीका एक अच्छी टीम है, इसलिए यह एक उच्च-स्तरीय मुकाबला होना चाहिए।"

Advertisement

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें 14-18 नवंबर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट मैच खेलेंगी। इसके बाद 22 नवंबर से सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाना है।

भारतीय टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। इस टीम में ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज मौका दिया गया है। वह टीम के उप-कप्तान भी हैं। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। टीम को ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का साथ भी मिलेगा।

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें 14-18 नवंबर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट मैच खेलेंगी। इसके बाद 22 नवंबर से सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाना है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार