जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने सीरीज के पहले टी20 मैच में युवा भारतीय टीम पर 13 रन की जीत पर खुशी जताई और कहा कि उनका काम अभी पूरा नहीं हुआ है।

Advertisement

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने जिम्बाब्वे को 20 ओवर में 115/9 पर रोक दिया।

Advertisement

स्पिनर रवि बिश्नोई ने करियर के सर्वश्रेष्ठ (4-13) के आंकड़े के साथ वापसी की, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए।

116 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय बल्लेबाजों की शुरुआत काफी खराब रही और अपना पहला मैच खेल रहे अभिषेक शर्मा बगैर खाता खोले ब्रायन बेनेट की गेंद पर आउट हो गए।

तीसरे नंबर पर आए उप-कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर ब्लेसिंग मुज़ारबानी की गेंद पर इनोसेंट काइया को कैच थमा बैठे।

इसके बाद एक और डेब्यूटेंट खिलाड़ी रियान पराग को तेंदई चतारा ने 2 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया। चतारा ने उसी ओवर में रिंकू सिंह को बिना खाता खोले बेनेट के हाथों कैच आउट कराकर भारतीय टीम के ऊपरी मध्यक्रम को हिलाकर रख दिया।

Advertisement

अंत में, जिम्बाब्वे ने भारत को 19.5 ओवर में 102 रन पर आउट कर दिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

जिम्बाब्वे की ओर से तेंदई चतारा ने 3.5 ओवर में 1 मेडन फेंकते हुए 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। सिकंदर रजा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। ब्रायन बेनेट, वेलिंग्टन, ब्लेसिंग मुज़ारबानी और ल्यूक जोंग्वे ने एक-एक विकेट लिया।

मैच के बाद रजा ने कहा, "जीत से बहुत खुश हूं। एक बार में एक मैच पर ध्यान देने की जरूरत है। काम पूरा नहीं हुआ है, सीरीज खत्म नहीं हुई है।"

Advertisement

जिम्बाब्वे के कप्तान को लगता है कि भारत यहां से मजबूती से वापसी करेगा, उन्होंने दोनों टीमों के गेंदबाजों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय दिया।

मैच के बाद रजा ने कहा, "जीत से बहुत खुश हूं। एक बार में एक मैच पर ध्यान देने की जरूरत है। काम पूरा नहीं हुआ है, सीरीज खत्म नहीं हुई है।"

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार