दो बार के वर्ल्ड कप विजेता शेन वॉटसन ने अहमदाबाद में मेजबान भारत पर ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप फाइनल में यादगार जीत के बाद ट्रेविस हेड और पैट कमिंस की प्रशंसा की है। अहमदाबाद में खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।

Advertisement

इस जीत में ऑस्ट्रेलिया के हीरो रहे ट्रैविस हेड, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से भी नवाजा गया है।

Advertisement

हेड ने पहले रोहित शर्मा का शानदार कैच लपका और भारतीय टीम को बड़ा झटका दिया। फिर, शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम की जीत पक्की की।

ऑस्ट्रेलिया के छठे क्रिकेट वर्ल्ड कप खिताब के बाद आईसीसी रिव्यू पॉडकास्ट के नए एपिसोड में बोलते हुए वॉटसन ने शुरुआती बल्लेबाजों की निरंतर आक्रामकता की सराहना की।

वॉटसन ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि हेड एक शानदार बल्लेबाज हैं। वह खेल को आगे बढ़ाता है। एक बार जब वह अपनी लय हासिल कर लेता है, जैसा कि हमने लगभग 50 या 60 रनों के बाद देखा, तो उसे आउट करना काफी मुश्किल हो जाता है।"

Also Read: Live Score

Advertisement

टूर्नामेंट की शुरुआत में दो हार के बाद कमिंस सवालों के घेरे में आ गए। लेकिन वॉटसन ने कमिंस की कप्तानी और रणनीति को सलाम किया है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार