साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) टूर्नामेंट में पुरुषों की टीम में प्रतिस्पर्धात्मकता में हालिया बढ़ोतरी का श्रेय एसए-20 को दिया है। कैलिस का मानना है कि इसका वैसा ही असर देखने को मिला है, जैसा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का शुरुआती वर्षों में भारतीय क्रिकेट पर प्रभाव पड़ा था।

Advertisement

एसए 20 का आगामी सीजन 26 दिसंबर से 25 जनवरी के बीच खेला जाना है। इस लीग का चौथा सीजन ऐसे समय में है, जब साउथ अफ्रीकी पुरुष टीम आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Advertisement

इस टीम ने कुछ महीनों पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अपने नाम की है। इससे पहले, साउथ अफ्रीकी टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंची थी। इसके बाद यह टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की उपविजेता रही।

कैलिस ने इस लीग को लेकर आईएएनएस से ​​कहा, "यह बहुत बड़ी बात है, क्योंकि यह कोई इत्तेफाक नहीं है कि हम अचानक इन आईसीसी टूर्नामेंट में बहुत प्रतिस्पर्धी हो गए हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा, हम बस यही उम्मीद कर रहे थे कि ऐसा कुछ साउथ अफ्रीका में बहुत पहले आ जाए, क्योंकि हमने देखा है कि आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट के लिए क्या किया। भारतीय क्रिकेट के इतना मजबूत होने का एक कारण आईपीएल है।"

कैलिस ने कहा, "एसए 20 ने निश्चित रूप से हमें लगातार और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है, क्योंकि खिलाड़ी कुछ अधिक दबाव में खेल रहे हैं और क्रिकेट की गुणवत्ता भी बहुत अच्छी है। इसलिए इस लीग ने साउथ अफ्रीकी क्रिकेट आज जहां है और एसए 20 के आने के बाद पिछले 3 या 4 वर्षों में यह कितनी तेजी से आगे बढ़ा है, इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।"

कैलिस ने इस लीग को लेकर आईएएनएस से ​​कहा, "यह बहुत बड़ी बात है, क्योंकि यह कोई इत्तेफाक नहीं है कि हम अचानक इन आईसीसी टूर्नामेंट में बहुत प्रतिस्पर्धी हो गए हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा, हम बस यही उम्मीद कर रहे थे कि ऐसा कुछ साउथ अफ्रीका में बहुत पहले आ जाए, क्योंकि हमने देखा है कि आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट के लिए क्या किया। भारतीय क्रिकेट के इतना मजबूत होने का एक कारण आईपीएल है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

उन्होंने कहा, "कुछ साल पहले जब मैंने पहली बार उन्हें देखा था, तो मुझे हमेशा लगता था कि उनमें कुछ खास है। उन्हें आगे बढ़ने में थोड़ा समय लगा, लेकिन शुक्र है, वह कामयाब रहे। उन्होंने एक असली ऑलराउंडर के तौर पर आत्मविश्वास हासिल किया है, जो बैटिंग और बॉलिंग दोनों कर सकता है। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अलग-अलग रोल निभा सकते हैं। मैं उन्हें आगे बढ़ते हुए देखकर बहुत खुश हूं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार