GOAT India Tour: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी रविवार दोपहर भारत दौरे के तीसरे पड़ाव के लिए देश की आर्थिक राजधानी पहुंचे। वह शाम को वानखेड़े स्टेडियम जाने से पहले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, ब्रेबोर्न स्टेडियम में पहुंचेंगे।

Advertisement

मेसी रविवार शाम को विश्व के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक इवेंट में शामिल होंगे, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा के भी शामिल होने की संभावना है। उम्मीद है कि वह शाम करीब 5 बजे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के एक प्रदर्शनी मैच के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंचेंगे।

Advertisement

इसके बाद यह इवेंट एक प्राइवेट फैशन शो में बदल जाएगा, जहां मेसी अपने कतर 2022 फीफा वर्ल्ड कप की यादगार चीजों की नीलामी करेंगे। वह महाराष्ट्र सरकार की एक पहल 'जीओएटी फुटबॉल क्लीनिक' में भी हिस्सा लेंगे, जहां बच्चों को फुटबॉल टिप्स देंगे।

कोलकाता में हुई अफरा-तफरी के बाद, मुंबई पुलिस ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उम्मीद है कि मेसी को देखने के लिए हजारों फैंस एकत्रित हो सकते हैं।

मेसी का जीओएटी टूर कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम से शुरू हुआ था, जहां हजारों फैंस अपने पसंदीदा फुटबॉलर की एक झलक पाने के लिए एकत्रित हुए थे, लेकिन खराब मैनेजमेंट के चलते यह कार्यक्रम निराशा में बदल गया। जब फैंस मेसी की एक झलक तक नहीं देख सके, तो उन्होंने स्टेडियम में जमकर तोड़फोड़ की।

कोलकाता में हुई अफरा-तफरी के बाद, मुंबई पुलिस ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उम्मीद है कि मेसी को देखने के लिए हजारों फैंस एकत्रित हो सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कोलकाता के बाद मेसी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे, जहां उन्होंने फैंस के साथ फोटो खिंचवाए। देर शाम मेसी उप्पल स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने वीआईपी बॉक्स के अंदर बैठकर मैच देखा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार