श्रीगंगानगर जिले के युवा क्रिकेटर मानव सुथार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के इस फैसले के बाद जिले में जबरदस्त खुशी का माहौल है। मानव के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। माता-पिता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

Advertisement

23 वर्षीय बॉलिंग ऑलराउंडर मानव सुथार के पिता जगदीश पेशे से एक टीचर हैं। जगदीश सुथार ने 'आईएएनएस' से कहा, "ये हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। हम इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मानव को 5 साल की उम्र से ही क्रिकेट का शौक था। 10-11 साल की उम्र में उन्होंने एकेडमी में जाना शुरू किया। परिवार से उन्हें पूरा सपोर्ट मिला है।"

Advertisement

मां सुशीला ने कहा, "मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मानव को 10-12 साल की मेहनत का फल मिला है। मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। ईश्वर की कृपा और मानव की मेहनत से हमें ये खुशी मिली है।"

श्रीगंगानगर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विनोद सहारा ने कहा कि जिले में क्रिकेट की अपार संभावनाएं हैं और मानव का चयन यहां के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। उन्होंने कहा कि जिले के क्रिकेट को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का सपना अब पूरा होता नजर आ रहा है।

मानव सुथार के कोच धीरज शर्मा ने भी खुशी जताते हुए कहा कि मानव शुरू से ही बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वह भारतीय टीम में भी शानदार प्रदर्शन करेगा।

श्रीगंगानगर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विनोद सहारा ने कहा कि जिले में क्रिकेट की अपार संभावनाएं हैं और मानव का चयन यहां के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। उन्होंने कहा कि जिले के क्रिकेट को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का सपना अब पूरा होता नजर आ रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मानव 29 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 25.76 की औसत के साथ 129 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि 25 लिस्ट-ए मुकाबलों में 34 विकेट निकाले। 29 टी20 मैच में मानव 24.56 की औसत से 25 विकेट अपने नाम किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार