भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच को 97 रन से जीता। भारत की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने 62 गेंदों में 112 रन की पारी खेली। मंधाना ने खुलासा किया है कि साथी खिलाड़ी राधा यादव के साथ बातचीत ने उन्हें ट्रेंट ब्रिज में अपना पहला टी20 शतक जड़ने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

मैच के बाद स्मृति मंधाना ने कहा, "तीन दिन पहले, मैं और राधा यादव बातचीत कर रहे थे। यह लड़कियां कभी-कभी मेरे साथ बहुत सख्ती से पेश आती हैं। राधा मुझसे कह रही थीं, 'अब समय आ गया है कि तुम टी20 में शतक बनाओ। तुम 70, 80 के स्कोर पर आउट होकर अपने टैलेंट के साथ न्याय नहीं कर रही।' मैंने सोचा, 'ठीक है, राधा, अब मैं देखती हूं, इस बार मैं सीरीज के किसी एक मैच में शतक लगाने की कोशिश करूंगी।"

Advertisement

इस शतक के साथ स्मृति मंधाना हरमनप्रीत कौर के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक जड़ने वाली दूसरी भारतीय बन गई हैं। वह हीथर नाइट, टैमी ब्यूमोंट, लौरा वोल्वार्ड्ट और बेथ मूनी के बाद सभी अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में शतक जड़ने वाली पांचवीं महिला क्रिकेटर भी हैं।

सिर्फ 51 गेंदों पर शतक पूरा करने के बाद स्मृति मंधाना ने मुस्कुराहट के साथ ड्रेसिंग रूम में मौजूद राधा की ओर हाथ से इशारा किया था।

इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता था कि यह शतक पहले मैच में आएगा, लेकिन उंगली उसकी (राधा) ओर थी, कि 'देखो, मैंने आज इसे हासिल कर लिया। पिछले दस सालों में 70 और 80 के स्कोर आउट होना बहुत निराशाजनक है और तब, जब आपके पास टीम को जीत दिलाने का मौका था। इसलिए मुझे खुशी है कि मैं रुकी और टीम को 19वें और 20वें ओवर तक ले जा सकी।"

सिर्फ 51 गेंदों पर शतक पूरा करने के बाद स्मृति मंधाना ने मुस्कुराहट के साथ ड्रेसिंग रूम में मौजूद राधा की ओर हाथ से इशारा किया था।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार