तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और भारत के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या बाएं टखने की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप मुकाबले से पहले टीम के साथ धर्मशाला नहीं जाएंगे । भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह जानकारी दी है।

Advertisement

गुरुवार को, पुणे के एमसीए स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ 2023 पुरुष एकदिवसीय विश्व कप के भारत के चौथे लीग मैच के दौरान अपनी ही गेंदबाजी पर क्षेत्ररक्षण करते समय पांड्या अपने बाएं टखने में चोट लगने के बाद मैदान से बाहर चले गए और बाकी मैच में भाग नहीं लिया। .

Advertisement

बीसीसीआई ने एक मेडिकल अपडेट में कहा,“ऑलराउंडर को स्कैन के लिए ले जाया गया और उसे आराम की सलाह दी गई है। वह बीसीसीआई मेडिकल टीम की निरंतर निगरानी में रहेंगे।”

Also Read: Live Score

इसमें कहा गया है कि पांड्या 29 अक्टूबर को गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए सीधे लखनऊ में भारतीय टीम से जुड़ेंगे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार