India Tests: ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने स्वीकार किया कि उन्हें यह नहीं पता है कि पैट कमिंस आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। हाल ही में कमिंस ने अपने टखने की जांच कराई थी, फिलहाल उनकी फिटनेस की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Advertisement

कमिंस श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में शामिल नहीं हैं क्योंकि उनकी दूसरी संतान का जन्म हुआ है। तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ 3-1 की सीरीज जीत के दौरान अपने टखने की समस्या से जूझ रहे थे।

Advertisement

कमिंस को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का कप्तान चुना गया है। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। हालांकि, टीम अपने पहले मैच से एक हफ्ते पहले तक बदलाव कर सकती है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा के बाद मीडिया से बात करते हुए बेली ने कहा, "मुझे अभी कोई नई जानकारी नहीं मिली है। मैंने टेस्ट टीम की घोषणा करते वक्त जो बताया था, वही मेरे पास है। मुझे लगता है कि कमिंस ने अपनी जांच करा ली है, लेकिन मैं उन्हें थोड़ा समय देना चाहता था। जांच के नतीजों के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। कमिंस खेलने को लेकर उत्सुक हैं, लेकिन हमें इस पर काम करना होगा। आईसीसी के नियमों के चलते हमें इतनी पहले टीम का ऐलान करना पड़ता है। कमिंस के लिए अभी कोई तय तारीख नहीं है।"

अगर कमिंस नहीं खेलते हैं तो टी20 कप्तान और ऑलराउंडर मिशेल मार्श चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानी कर सकते हैं। वहीं, युवा ओपनर जेक फ्रेजर मैकगर्क को टीम में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा स्कोर नहीं कर पाए। उनकी जगह मैट शॉर्ट को टीम में शामिल किया गया है।

बेली ने कहा, "जेक अभी युवा हैं और उनके पास लंबा सफर है। उनका कौशल बहुत अच्छा है, लेकिन हमारे पास टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के कई विकल्प हैं।"

Advertisement

अगर कमिंस नहीं खेलते हैं तो टी20 कप्तान और ऑलराउंडर मिशेल मार्श चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानी कर सकते हैं। वहीं, युवा ओपनर जेक फ्रेजर मैकगर्क को टीम में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा स्कोर नहीं कर पाए। उनकी जगह मैट शॉर्ट को टीम में शामिल किया गया है।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार