अफगानिस्तान क्रिकेट को बुलंदी पर ले जाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ संवादहीनता की बात कही थी। उनके इस बयान ने बोर्ड के साथ उनके मतभेद को उजागर किया था, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले ट्रॉट और बोर्ड के बीच गलतफहमी दूर हो गई है। इसकी जानकारी खुद हेड कोच ने दी है।

Advertisement

जोनाथन ट्रॉट ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा, "एसीबी और मेरे बीच सकारात्मक और अच्छे माहौल में बातचीत हुई। इस दौरान सभी अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। हर तरह की गलतफहमी को दूर कर लिया गया है। हम सभी मिलकर काम कर रहे हैं और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतने के साथ ही टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी के साथ उतरेंगे।"

Advertisement

जोनाथन ट्रॉट के अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से विश्व कप के बाद अलग होने की खबरें भी आई थीं। इस सवाल पर ट्रॉट ने कहा कि वह भविष्य पर ध्यान दे रहे हैं।

हालांकि बोर्ड ट्रॉट को लंबे समय के लिए टीम का हेड कोच बनाए रखना चाहता है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ किसी भी विवाद का सुलझना ट्रॉट से ज्यादा इस समय अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए अहम है।

जोनाथन ट्रॉट के अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से विश्व कप के बाद अलग होने की खबरें भी आई थीं। इस सवाल पर ट्रॉट ने कहा कि वह भविष्य पर ध्यान दे रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

जोनाथन ट्रॉट इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं। 52 टेस्ट में 9 शतक और 19 अर्धशतक की मदद से 3,835 रन और 68 वनडे में 4 शतक और 22 अर्धशतक की मदद से 2,819 रन उन्होंने बनाए। 7 टी20 में 138 रन उनके नाम दर्ज हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार