पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के स्टैंड-इन कप्तान सैम कुरेन की टीम में भूमिका पर सवाल उठाया। पंजाब किंग्स को अपने घरेलू मैदान पर गुजरात से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा जो इस सीजन टीम की छठी हार है। सहवाग की यह टिप्पणी पंजाब को कम स्कोर वाले रोमांचक मुकाबले में गुजरात जाइंट्स के हाथों हार झेलने के बाद आई।

Advertisement

कुरेन ने 19 गेंदों में 20 रन बनाए और अपने दो ओवरों में 18 रन देकर एक विकेट लिया।

Advertisement

क्रिकबज पर सहवाग ने कहा, "अगर मैं पीबीकेएस डगआउट में होता, तो मैं उसे अपनी टीम में नहीं चुनता, न तो बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में और न ही गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में।

"वो खिलाड़ी किसी काम का नहीं अगर वह थोड़ी गेंदबाजी और थोड़ी बल्लेबाजी कर सकता है। या तो आप ठीक से बल्लेबाजी करें और हमें मैच जिताएं, या फिर अपनी गेंदबाजी से हमें जिताएं। मुझे यह छोटे-छोटे हिस्से में बंटे खिलाड़ी समझ में नहीं आते।"

इस सीजन में करन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। उन्होंने 8 पारियों में 116.03 की स्ट्राइक रेट से केवल 152 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम एक अर्धशतक भी शामिल है। गेंदबाजी के मामले में उन्होंने 8 मैचों में 8.79 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार