GT VS MI Eliminator Match: आईपीएल-2025 का एलिमिनेटर मैच चंडीगढ़ में शुक्रवार को खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइंटस को 20 रन से मात दी। इसी के साथ मुंबई क्वालीफायर-2 में पहुंच चुकी है।

Advertisement

इस नॉकआउट मुकाबले में जमकर रन बरसे। आलम ये रहा कि पिछले सभी रिकॉर्ड्स भी टूट गए।

Advertisement

इस मैच में मुंबई ने 228 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 208 रन बना सकी। यानी मुकाबले में कुल मिलाकर 436 रन बने।

ये आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ मैच में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 2014 में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने मिलकर 428 जोड़े थे।

इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच साल 2016 में खेला गया फाइनल मुकाबला तीसरे स्थान पर है, जिसमें कुल 408 रन बने थे। इनके अलावा गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम साल 2023 में मिलकर 404 रन बना चुकी है।

30 मई को खेले गए निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। टीम के लिए रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 81 रन बनाए, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 47 रन की पारी खेली। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 7.2 ओवरों में 84 रन की साझेदारी हुई।

Advertisement

विपक्षी टीम के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साईं किशोर ने 2-2 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज ने 1 शिकार किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने सर्वाधिक 80 रन की पारी खेली, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन का योगदान दिया, लेकिन गुजरात को जीत नहीं दिला सके।

मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 2 शिकार किए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन, मिचेल सेंटनर और अश्विनी कुमार ने 1-1 विकेट चटकाए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने सर्वाधिक 80 रन की पारी खेली, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन का योगदान दिया, लेकिन गुजरात को जीत नहीं दिला सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार