भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-4 का हाई-वोल्टेज मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले से पहले भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को उनके पिता राजकुमार शर्मा से खास मैसेज मिला है।

Advertisement

राजकुमार शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "यह मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम है। भारत-पाकिस्तान का मैच सभी देखना चाहते हैं। इस मुकाबले को देखने के लिए लोगों ने क्लब, ग्राउंड्स, कॉलोनियों में बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगा रखी हैं। मुझे लगता है कि यह मैच बेहद रोमांचक होगा। भारत के लिए इस मुकाबले में नतीजा बेहद शानदार रहेगा।"

Advertisement

राजकुमार शर्मा ने मुकाबले से पहले बेटे से हुई बातचीत के बारे में बताया, "मैंने अभिषेक से कहा कि बेटा आप अच्छा खेलो, अच्छी परफॉर्मेंस दो और हिंदुस्तान को मैच जिताओ। भारत के सभी खिलाड़ी शानदार खेलते हुए भारत को जीत दिलाना चाहते हैं।"

पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की इस मुकाबले में वापसी हुई है। वहीं, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को बेंच पर बैठना पड़ा है।

दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम ने भी अपने खेमे में दो बदलाव किए हैं। इस हाई-वोल्टेज मैच में हसन नवाज और खुशदिल शाह नहीं खेल रहे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की इस मुकाबले में वापसी हुई है। वहीं, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को बेंच पर बैठना पड़ा है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के विरुद्ध उस मुकाबले में 13 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे। अभिषेक ने उस मैच में एक ओवर गेंदबाजी भी की, जिसमें महज 5 रन दिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार