Kamran Akmal: पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने सोमवार को एशिया कप सुपर 4 मैच में भारत से 228 रनों की हार का सामना करने के बाद बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम की आलोचना की।

Advertisement

बारिश से बाधित मैच में भारत ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के टॉप-4 बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खतरनाक गेंदबाजों की धुनाई की।

Advertisement

फिर भारतीय गेंदबाजों ने वनडे में नंबर-1 बल्लेबाज बाबर आजम सहित पूरी पाकिस्तानी टीम को घुटने पर ला दिया।

कोहली (94 गेंदों पर नाबाद 122) और राहुल (106 गेंदों पर नाबाद 111) की बदौलत भारत ने 2 विकेट पर 356 रन का विशाल स्कोर बनाया।

जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाज इस स्कोर के आस-पास भी नहीं पहुंच पाए।

पाकिस्तानी बल्लेबाजों के खिलाफ कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी का जादू चलाया और 5 विकेट चटकाए।

Advertisement

टीम की इस शर्मनाक हार के बाद कामरान अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर आक्रामक होने और प्रबंधन पर अच्छी तरह से संवाद न करने के लिए हमला बोला।

उन्होंने कहा, "यदि आप विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन चाहते हैं और आप एशिया कप फाइनल में खेलना चाहते हैं लेकिन आपके पास यह दृष्टिकोण है। तो, आप नीदरलैंड को हराने के लिए भी संघर्ष करेंगे। प्रबंधन क्या कर रहा है? आपको पहले गेंदबाजी करने के लिए किसने कहा? कम से कम खिलाड़ियों को क्रीज पर रहने के लिए कहें। आपका रन रेट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आपने बांग्लादेश के खिलाफ 40 ओवरों में 190 रनों का पीछा किया।"

उन्होंने आगे कहा, "आप बल्लेबाजों को संदेश भेजें। जिस तरह से शादाब, इफ्तिखार और सलमान आउट हुए। आपको उन्हें पूरे ओवर खेलने और स्कोर को कम से कम 260-280 तक ले जाने के लिए कहना चाहिए था। वे जानते हैं कि पीसीबी उनसे कठिन सवाल नहीं पूछेगा। टीम के पास कोई गेम प्लान और ना ही कोई दृष्टिकोण है।"

Advertisement

अकमल ने कहा, " ऐसा लगा हर कोई छुट्टी पर गया है। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि आपने एक शीर्ष टीम के खिलाफ स्कूली लड़कों जैसा प्रदर्शन किया है।''

शुक्रवार, 15 सितंबर को पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा जिसमें दोनों टीमों को हर हाल में जीतना होगा। जो भी मैच जीतेगा वह एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंच जाएगा

Also Read: Live Score

Advertisement

यदि मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो श्रीलंका फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी क्योंकि उनके पास पाकिस्तान से बेहतर एनआरआर है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार