Asia Cup: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने धमकी दी है कि अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को उनके पद से नहीं हटाया, तो पाकिस्तान एशिया कप 2025 के अपने अगले मैच का बहिष्कार करेगा।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी का आरोप है कि पाइक्रॉफ्ट ने रविवार को हुए मैच के दौरान मामले को ठीक से नहीं संभाला और भारतीय खिलाड़ियों की तरफ से हैंडशेक न करने की घटना पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Advertisement

पीसीबी का आरोप है कि पाइक्रॉफ्ट ने उनके कप्तान सलमान आगा को टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ न मिलाने को कहा था। बोर्ड का आरोप है कि रेफरी भारतीय खिलाड़ियों को खेल भावना और खेल की मर्यादा के खिलाफ आचरण करने से रोकने में नाकाम रहे।

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने आईसीसी को लिखे पत्र में पाइक्रॉफ्ट को मैच रेफरी के पद से हटाने की मांग की है। पीसीबी ने मैच रेफरी पाइक्रॉफ्ट के खिलाफ आईसीसी और एशियाई क्रिकेट परिषद में कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, "पाकिस्तान ने पत्र में धमकी दी है कि अगर पाइक्रॉफ्ट को पद से नहीं हटाया गया, तो वह अगले मैच का बहिष्कार करेंगे।" इस पत्र में पूछा गया है, "मैच रेफरी एक कप्तान को दूसरे कप्तान से हाथ न मिलाने के लिए कैसे कह सकता है?"

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने आईसीसी को लिखे पत्र में पाइक्रॉफ्ट को मैच रेफरी के पद से हटाने की मांग की है। पीसीबी ने मैच रेफरी पाइक्रॉफ्ट के खिलाफ आईसीसी और एशियाई क्रिकेट परिषद में कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सूत्रों के मुताबिक विरोध पत्र में देरी करने के चलते पीसीबी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट निदेशक उस्मान वाहला को निलंबित कर दिया गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार