भारत में क्रिकेट और क्रिकेटरों की लोकप्रियता किसी भी खेल और खिलाड़ियों से ज्यादा है। यही वजह है कि क्रिकेटरों को सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए देखा जाता है। इसकी वजह उनकी कही बात का असर बड़े जनमानस पर पड़ना है। मुंबई में महिलाओं की पीरियड्स (मासिक धर्म) से जुड़ी समस्याओं से संबंधित एक जागरूकता कार्यक्रम में भारतीय महिला क्रिकेट की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने हिस्सा लिया और इस विषय पर सामान्य रूप से चर्चा किए जाने की जरूरत पर बल दिया।

Advertisement

मंधाना ने कहा, "गांव में पीरियड्स के बारे में बातचीत दबी जुबान में होती है। इसे छुपाया जाता है, जबकि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इस पर बिना झिझक के चर्चा की जानी चाहिए। मैं अपनी तरफ से हर प्रयास करूंगी कि ग्रामीण क्षेत्रों में इसे लेकर जागरूकता फैले और चीजें सामान्य हो।"

Advertisement

भारतीय उपकप्तान ने संबंधित संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे इस कार्यक्रम से जुड़कर अच्छा महसूस हो रहा है। यह काफी रोमांचक है। संस्था द्वारा गांव-गांव में पीरियड्स जागरूकता संबंधी कई अभियान चल रही हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि ये कार्यक्रम यूं ही चलता रहेगा और मेरी जरूरत जहां भी होगी मैं आउंगी। हम मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे में कार्य करते रहेंगे। हमारा लक्ष्य जीरो पीरियड को बढ़ावा देना है।

इस दौरान मंधाना उन स्कूली छात्राओं से मिलीं, जो क्रिकेट खेलती हैं। इस पर उन्होंने कहा, "छोटे-छोटे बच्चों से मिलना और उनसे बातें करना काफी रोमांचक था। लंबे समय बाद स्कूल में आने का मौका मिला। मुझे अपने स्कूल के दिन याद आ गए।"

भारतीय उपकप्तान ने संबंधित संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे इस कार्यक्रम से जुड़कर अच्छा महसूस हो रहा है। यह काफी रोमांचक है। संस्था द्वारा गांव-गांव में पीरियड्स जागरूकता संबंधी कई अभियान चल रही हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि ये कार्यक्रम यूं ही चलता रहेगा और मेरी जरूरत जहां भी होगी मैं आउंगी। हम मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे में कार्य करते रहेंगे। हमारा लक्ष्य जीरो पीरियड को बढ़ावा देना है।

Also Read: LIVE Cricket Score

महिला टी20 विश्व कप 2026 इंग्लैंड में 12 जून से 5 जुलाई तक खेला जाना है। विश्व कप के लिए भारतीय टीम की तैयारी के बारे में मंधाना ने कहा, "टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी के बारे में मंधाना ने कहा कि हम काफी लंबे समय से विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं। सभी लड़कियां कड़ी मेहनत कर रही हैं। हमारी कोशिश बेहतर प्रदर्शन करना और विश्व कप जीतना है।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार