यशस्वी जायसवाल (161 रन) और विराट कोहली (नाबाद 100 रन) के शानदार शतकों से भारत ने रविवार को यहां पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन टी ब्रेक के बाद अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 487 रन पर घोषित कर दी और मेजबान टीम के सामने 534 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रख दिया। भारत को पहली पारी में 46 रन की बढ़त हासिल थी।

Advertisement

विराट ने मार्नस लाबुशेन की गेंद पर स्वीप से चौका लगाकर जैसे ही अपना शतक पूरा किया, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पारी घोषित कर दी। दूसरे छोर पर नीतिश कुमार रेड्डी 27 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। विराट ने 143 गेंदों की अपनी शतकीय पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। जबकि, नीतिश ने 3 चौके और 2 छक्के जड़े।

Advertisement

विराट ने इस शतक के साथ ही बाहरी देश में सर्वाधिक 7 शतक बनाने के सुनील गावस्कर के रिकार्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने इसके अलावा एक देश के खिलाफ 9 शतक बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। तेंदुलकर के श्रीलंका के खिलाफ 9 शतक और आस्ट्रेसिया के खिलाफ 11 शतक है। गावस्कर के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 शतक बनाने का रिकार्ड है। विराट कोहली का यह 30वां शतक है और वह आस्ट्रेलिया के डान ब्रेडमैन के 29 शतकों से आगे निकल गए।

भारत ने 18 गेंदों के अंतराल में आठ रन पर तीन विकेट गंवा दिए, लेकिन विराट ने वाशिंगटन सुंदर के साथ छठे विकेट के लिए 89 रन और नीतिश कुमार रेड्डी के साथ सातवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी कर भारत की कुल बढ़त को 500 के पार पहुंचा दिया।

विराट ने इस शतक के साथ ही बाहरी देश में सर्वाधिक 7 शतक बनाने के सुनील गावस्कर के रिकार्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने इसके अलावा एक देश के खिलाफ 9 शतक बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। तेंदुलकर के श्रीलंका के खिलाफ 9 शतक और आस्ट्रेसिया के खिलाफ 11 शतक है। गावस्कर के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 शतक बनाने का रिकार्ड है। विराट कोहली का यह 30वां शतक है और वह आस्ट्रेलिया के डान ब्रेडमैन के 29 शतकों से आगे निकल गए।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार