भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन के वराह घाट स्थित श्री हित राधा केली कुंज में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे। मुलाकात के दौरान प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का के साथ आध्यात्मिक चर्चा की।

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वीडियो में कोहली और अनुष्का भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज जब प्रवचन दे रहे हैं, तो अनुष्का भावुकता से सुन रही हैं।

Advertisement

प्रेमानंद महाराज ने कहा, "अपने काम को सेवा समझो, गंभीरता से जियो, विनम्र रहो, और भगवान का नाम जपने का अभ्यास करो। भगवान की एक झलक पाने की गहरी इच्छा होनी चाहिए। उन्हें देखने की चाहत होनी चाहिए। इंसान को यह एहसास होना चाहिए कि दुनिया की सारी खुशियां पहले ही मिल चुकी हैं, और अब सिर्फ भगवान को चाहना है, और एक बार ऐसा हो जाने पर, सारी खुशियां उनके चरणों में आ जाती हैं।"

विराट कोहली ध्यानपूर्वक प्रेमानंद महाराज की बात सुन रहे थे। वहीं अनुष्का ने कहा, "हम आपके हैं, महाराज जी।"

इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा, "हम सब श्री जी के हैं। हम उनकी दिव्य सुरक्षा में रहते हैं। हम सब उनके बच्चे हैं।"

विराट कोहली ध्यानपूर्वक प्रेमानंद महाराज की बात सुन रहे थे। वहीं अनुष्का ने कहा, "हम आपके हैं, महाराज जी।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

विराट कोहली टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं। उनका पूरा ध्यान अब वनडे क्रिकेट पर है। विराट का अगला लक्ष्य वनडे विश्व कप 2027 है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संपन्न वनडे सीरीज के तीन मैचों में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाते हुए वे प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। वहीं अनुष्का फिलहाल फिल्मों से दूर हैं और अपने बच्चों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार