पीएसएल 2025, 17 मई से फिर शुरू होगा और फाइनल 25 मई को खेला जाएगा। हालांकि अभी तक मैचों के कार्यक्रम और स्थानों के बारे में कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया है, लेकिन इस ऐलान से यह साफ हो गया है कि लीग अपने मूल कार्यक्रम से एक हफ्ता देरी से खत्म होगी।

Advertisement

पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) एकाउंट पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "पीएसएल वहीं से शुरू होगा जहां रुका था। 6 टीमें बिना किसी डर के फिर से अपना खेल शुरू करेंगी। 17 मई से शुरू होने वाले आठ रोमांचक मैचों के लिए तैयार हो जाइए, जिसका समापन 25 मई को ग्रैंड फाइनल के साथ होगा। सभी टीमों को शुभकामनाएं!"

Advertisement

पीसीबी जल्द ही आगे की जानकारी जारी करेगा। हालांकि नकवी के ट्वीट में आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि बाकी मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। भारत के साथ बढ़ते सीमा पार तनाव के कारण लीग को स्थगित कर दिया गया था। पीसीबी और कई फ्रेंचाइजी जल्द से जल्द सीजन को खत्म करने के लिए उत्सुक हैं।

पीएसएल ने सोमवार को फ्रेंचाइजी के साथ विशिष्ट तारीखोंऔर स्थानों पर चर्चा करने के लिए बैठकें कीं। सबसे अहम मुद्दा विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता है, क्योंकि ईएसपीएन क्रिकइंफो को मिली जानकारी के अनुसार, उनमें से कई के वापस आने की संभावना नहीं है। खिलाड़ियों की उपलब्धता में असमानता का असर टीमों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि कई फ्रेंचाइजी विदेशी खिलाड़ियों पर अधिक निर्भर हैं। इससे निपटने के लिए पीसीबी ने खिलाड़ियों की कमी को पूरा करने के लिए एक रिप्लेसमेंट ड्राफ्ट पर भी विचार किया है।

पीसीबी जल्द ही आगे की जानकारी जारी करेगा। हालांकि नकवी के ट्वीट में आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि बाकी मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। भारत के साथ बढ़ते सीमा पार तनाव के कारण लीग को स्थगित कर दिया गया था। पीसीबी और कई फ्रेंचाइजी जल्द से जल्द सीजन को खत्म करने के लिए उत्सुक हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार