Advertisement

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएनएस)। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस ले लिया है। इस अनुभवी खिलाड़ी को पाकिस्तान दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही क्विंटन डी कॉक नामीबिया के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में भी खेलेंगे।

Advertisement

इस वापसी के साथ क्विंटन डी कॉक ने संकेत दिया है कि वह विश्व कप 2027 में खेलते नजर आ सकते हैं।

वर्तमान हेड कोच शुकरी कॉनराड ने कहा, "क्विंटन की व्हाइट बॉल टीम में वापसी हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। जब हमने पिछले महीने उनके भविष्य के बारे में बात की थी, तो यह स्पष्ट था कि उनमें अभी भी अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की महत्वाकांक्षा है। हर कोई जानता है कि वह टीम को गुणवत्ता प्रदान करते हैं। उनकी वापसी से टीम को ही फायदा होगा।"

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास लिया था। वहीं, टी20 विश्व कप 2024 के खिताबी मुकाबले के बाद क्विंटन डी कॉक इस फॉर्मेट में भी खेलते नजर नहीं आए हैं।

भले ही बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान नहीं किया था, लेकिन उन्हें साउथ अफ्रीकी टीम में शामिल नहीं किया गया। पूर्व कोच रॉब वाल्टर उनकी दीर्घकालिक योजनाओं को लेकर अनिश्चित थे। हालांकि, इस बीच क्विंटन डी कॉक टी20 लीग में सक्रिय रहे।

Advertisement

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास लिया था। वहीं, टी20 विश्व कप 2024 के खिताबी मुकाबले के बाद क्विंटन डी कॉक इस फॉर्मेट में भी खेलते नजर नहीं आए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

क्विंटन डी कॉक ने साउथ अफ्रीका की ओर से 92 टी20 मुकाबलों में 31.51 की औसत के साथ 2,584 रन बनाए। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में शुमार हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार