India Women vs Zimbabwe Women 3rd T20 Match Prediction: भारत-जिम्बाब्वे विमेंस के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार, 20 अक्टूबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला भी रायपुर के मैदान पर ही खेला गया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने महज़ 8.5 ओवर में 103 रन बनाकर जिम्बाब्वे पर 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। शेफाली वर्मा भारत की स्टार प्लेयर थी, जिन्होंने 25 गेंदों पर तूफानी अंदाज में 55 रन बनाए और एक ओवर में किफायती गेंदबाज़ी करके सिर्फ 7 रन खर्चे।
IND-W vs ZIM-W 3rd T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर
Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium, Raipur Pitch Report
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर शुरुआत में अच्छा उछाल और कैरी देखने को मिलता है, जिससे बल्लेबाज़ों को शॉट खेलने में मदद मिलती है। मैच आगे बढ़ने पर पिच धीमी हो सकती है और स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है। मैदान की बाउंड्री बड़ी हैं, इसलिए बल्लेबाज़ों को बड़े शॉट खेलने के लिए अच्छी टाइमिंग की जरूरत होगी। शाम को ओस पड़ने पर दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करना आसान हो सकता है।
यहां अब तक चार टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से एक तीन चेज़ और एक डिफेंड करने वाली टीम ने जीता। यहां T20I में पहली पारी का औसत स्कोर 149 रन रहा है।
IND-W vs ZIM-W T20 Head To Head Record
कुल - 02
भारत - 02
जिम्बाब्वे - 00
IND-W vs ZIM-W 3rd T20 : Where to Watch?
भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Star Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar app पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
IND-W vs ZIM-W 3rd T20: Player to Watch Out For
भारतीय की टीम से स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर जिम्बाब्वे टीम की तो केलिस एनधलोवु, शार्न मेयर्स और न्याशा ग्वांजुरा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
India Women vs Zimbabwe Women 3rd T20 Probable Playing XI
India Women T20 Probable Playing XI: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।
Zimbabwe Women T20 Probable Playing XI: केलिस एनधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्न मेयर्स, जोसेफिन न्कोमो (कप्तान), मिशेल मावुंगा, न्याशा ग्वांजुरा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), ओलिंडर चारे, तेंदाई मकुशा।
India Women vs Zimbabwe Women Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND-W vs ZIM-W 3rd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND-W vs ZIM-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India Women vs Zimbabwe Women Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।