भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार ने अपनी गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहरी छाप छोड़ी है। घरेलू स्तर पर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

Advertisement

20 मई 1978 को महाराष्ट्र में जन्मे रमेश राजाराम पोवार ने साल 1999 में फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की थी। 2002-03 के सीजन में मुंबई को रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले इस मजबूत कद-काठी के गेंदबाज ने अपनी 'फ्लाइटेड' गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया।

Advertisement

2002-03 के सीजन में रमेश पोवार ने कभी भी नंबर-7 से ऊपर बल्लेबाजी नहीं की, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट में मुंबई के लिए सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर रहे, जिन्होंने 418 रन बनाए।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के साथ रमेश पोवार ने जल्द ही चयनकर्ताओं का ध्यान खींच लिया। मार्च 2004 में उन्हें पाकिस्तान दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में चुना गया। इस सीरीज में पोवार कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉ कर दिया गया।

2005-06 के घरेलू सीजन में 63 विकेट लेने वाले पोवार को अपने वजन के चलते आलोचानाओं का शिकार होना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन के साथ आलोचकों को करारा जवाब दिया।

साल 2006 में फिर से रमेश पोवार ने भारतीय टीम में वापसी की। इस बार उन्होंने पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। मई 2006 में उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ भी मौका मिला।

Advertisement

साल 2007 में रमेश पोवार को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू का मौका भी मिला, जिसमें उन्होंने 6 विकेट हासिल किए, लेकिन इसके बाद उन्हें फिर से टेस्ट टीम में स्थान नहीं मिला।

साल 2007 में ही रमेश पोवार ने अपना अंतिम वनडे मैच भी खेला। इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 31 मुकाबले खेले, जिसमें 35.02 की औसत के सात 34 विकेट निकाले।

साल 2007 में रमेश पोवार को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू का मौका भी मिला, जिसमें उन्होंने 6 विकेट हासिल किए, लेकिन इसके बाद उन्हें फिर से टेस्ट टीम में स्थान नहीं मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रमेश पोवार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कुल 27 मैच खेले, जिसमें 13 विकेट हासिल किए। इस लीग में रमेश किंग्स इलेवन पंजाब और कोच्चि टस्कर्स केरल की तरफ से खेले। रमेश पोवार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार