Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन शुक्रवार को विदर्भ के खिलाफ केरल की टीम 342 रन पर आउट हो गई। विदर्भ के गेंदबाज अच्छी फॉर्म में थे और उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा, जिससे वे पहली पारी में 37 रनों की बढ़त बनाने में कामयाब रहे। केरल के कप्तान सचिन बेबी शतक से चूक गए और 235 गेंदों में 98 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच, दर्शन नालकंडे, हर्ष दुबे और पार्थ रेखाड़े ने वीसीए स्टेडियम में विदर्भ के लिए तीन-तीन विकेट लिए।

Advertisement

विदर्भ के 379 रनों के जवाब में केरल ने तीसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 131 रनों के साथ की थी, वे अभी भी 248 रन पीछे थे। केरल की ओर से आदित्‍य सरवटे 66 रन बनाकर नाबाद थे और उनका साथ देने के लिए सचिन तैनात थे। लेकिन सरवटे को दुबे ने 79 रनों के स्‍कोर पर आउट कर दिया। उन्‍होंने 185 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके लगाए। इसी के साथ दोनों के बीच 63 रनों की साझेदारी टूट गई। इस बीच दूसरे छोर पर खड़े कप्‍तान सचिन ने सलमान निजार, मोहम्‍मद अजहरुद्दीन के साथ कुछ अहम साझेदारी की लेकिन सचिन जब 98 रनों के अहम स्‍कोर पर थे तब उनको पार्थ रेखाड़े ने उन्हें अपना शिकार बना लिया।

Advertisement

इसके बाद जलज सक्‍सेना ने बची कोशिश जरूर की लेकिन वह भी जब 28 रनों के स्‍कोर पर आउट हुए तो केरल की पहली पारी में बढ़त लेने की उम्‍मीद टूट गई।

वहीं रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का नया रिकॉर्ड अब हर्ष दुबे के नाम हो गया है। उन्‍होंने बिहार के पूर्व कप्तान आशुतोष अमन के 68 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

पांच दिनों के इस मैच में अब केरल को विदर्भ को जल्‍द से जल्‍द आउट करना होगा और इसके बाद खिताब जीतने के लिए लक्ष्‍य को हासिल करना होगा।

वहीं रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का नया रिकॉर्ड अब हर्ष दुबे के नाम हो गया है। उन्‍होंने बिहार के पूर्व कप्तान आशुतोष अमन के 68 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार