महिला विश्व कप 2025 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को शनिवार को ईडन गार्डन्स में आयोजित समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सम्मानित किया।

Advertisement

दाएं हाथ की विस्फोटक बल्लेबाज ऋचा को बंगाल सरकार ने बंग भूषण पुरस्कार के साथ ही पुलिस उपाधीक्षक पद दिया। इसके अलावा उन्हें सोने की चेन भी भेंट की गई। बंग भूषण और बंग विभूषण पुरस्कार पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं। यह सम्मान कला, संस्कृति, साहित्य, लोक प्रशासन और सार्वजनिक सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को दिया जाता है।

Advertisement

भारत के लिए क्रिकेट का विश्व कप जीतने वाली ऋचा घोष पश्चिम बंगाल की पहली क्रिकेटर बनी हैं। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए 34 लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया। इसके अलावा, बोर्ड ने उन्हें सोने का एक बल्ला और गेंद भेंट किया। दरअसल, 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए फाइनल मैच को 52 रन से जीतकर भारतीय टीम ने खिताब जीता था। इस मैच में ऋचा घोष ने 34 रनों की पारी खेली थी। इसी वजह से उन्हें 34 लाख का इनाम दिया गया। ऋचा ने 24 गेंद पर खेली गई अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए थे।

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि ऋचा बंगाल की गौरव हैं। वह टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में वह भारतीय टीम की कप्तान बनेंगी।

ऋचा घोष भारतीय टीम के लिए बेहतरीन फिनिशर बनके उभरी हैं। घोष निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाती हैं और पारी को एक निर्णायक मोड़ देती हैं।

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि ऋचा बंगाल की गौरव हैं। वह टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में वह भारतीय टीम की कप्तान बनेंगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऋचा ने विश्व कप के 8 मैचों की 8 पारियों में 235 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 133 से ऊपर रहा। निचले क्रम में आकर खेली गई ऋचा की छोटी लेकिन तेज पारियां विश्व कप में भारतीय टीम के लिए बेहद अहम साबित हुईं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार