Sachin Tendulkar: क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा शहर में क्रिकेट बैट बनाने वाले एक कारखाने का दौरा किया।
Advertisement
पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ सचिन ने अनंतनाग जिले के अवंतीपोरा के चेरसू इलाके में एमजे क्रिकेट बैट निर्माण फैक्ट्री का दौरा किया।
Advertisement
दो भाई मंज़ूर अहमद और जावेद अहमद फैक्ट्री के मालिक हैं, जो चेरसू इलाके से हैं।
सचिन ने प्रसिद्ध कश्मीर विलो बैट की निर्माण प्रक्रिया में विशेष रुचि दिखाई। ये बैट उच्च गुणवत्ता के माने जाते हैं जो अपनी कठोरता, टिकाऊपन और मजबूती के लिए जाने जाते हैं।