टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का एक बड़ा सपना आज पूरा हो गया। उनके बेटे समित द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और 4 दिवसीय मैच के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

ऑलराउंडर समित द्रविड़ को भारतीय अंडर-19 टीम में पहली बार जगह मिली है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर और अक्टूबर में मल्टी-फॉर्मेट घरेलू सीरीज खेलते नजर आएंगे। उत्तर प्रदेश के मध्यक्रम के बल्लेबाज मोहम्मद अमान को 50 ओवर टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के सोहम पटवर्धन चार दिन के मैचों के कप्तान होंगे। राहुल द्रविड़ के बेटे समित फिलहाल कर्नाटक के महाराज टी20 ट्रॉफी मैसूरू वॉरियर्स टीम का हिस्सा हैं।

Advertisement

समित द्रविड़ ने 114 के स्ट्राइक रेट से इस सीजन में 82 रन बनाए हैं, हालांकि उन्हें अपनी मध्यम तेज गेंदबाजी को दिखाने का मौका नहीं मिला है। अब मैसूरु वॉरियर्स को सेमीफाइनल मैच खेलना है।

इंडिया अंडर-19 टीम पुडुचेरी में 21, 23 और 26 सितंबर को तीन 50 ओवर मैच खेलेगी। इसके बाद टीम चार-दिवसीय दो मैचों के लिए चेन्नई रवाना होगी, जहां पर 30 सितंबर और सात अक्टूबर को मैच शुरू होंगे।

50-ओवर मैचों के लिए भारतीय अंडर-19 दल :

मोहम्मद अमान (कप्तान), रूद्र पटेल (उपकप्तान), साहिल परख, कार्तिकेय केपी, किरण चोरमाले, अभिज्ञान कुंडु, हरवंश सिंह पंगालिया, समित द्रविड़, युधजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित रजावत, मोहम्मद इनान

Advertisement

चार-दिवसीय मैचों के लिए भारतीय अंडर-19 दल

मोहम्मद अमान (कप्तान), रूद्र पटेल (उपकप्तान), साहिल परख, कार्तिकेय केपी, किरण चोरमाले, अभिज्ञान कुंडु, हरवंश सिंह पंगालिया, समित द्रविड़, युधजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित रजावत, मोहम्मद इनान

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार