BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 2 ओवरों का सामना किया, जिसमें खाता नहीं खुल सका।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेशी टीम अपनी पहली पारी में महज 278 रन पर सिमट गई। इस पारी में सबसे बड़ा योगदान लिटन दास का रहा, जिन्होंने 2 छक्कों और 16 चौकों के साथ 126 रन की पारी खेली। उनके अलावा, कप्तान नजमुल हुसैन ने 29 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। मेहमान टीम की तरफ से खुर्रम शहजाद ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट निकाले। हसन अली के नाम 2 विकेट रहे। साजिद खान ने 1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम पहली पारी में महज 232 रन पर सिमट गई। इस पारी में बाबर आजम ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। उनके अलावा, साजिद खान ने 38 रन की पारी खेली। कप्तान शान मसूद और सलमान आगा ने 21-21 रन जुटाए। नाहिद राणा और तैजुल इस्लाम ने 3-3 विकेट निकाले। तस्कीन अहमद और मेहदी हसन ने 2-2 सफलताएं प्राप्त कीं।

बांग्लादेश के पास पहली पारी के आधार पर 46 रन की महत्वपूर्ण बढ़त थी। इस टीम ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर मेहमान टीम को जीत के लिए 437 रन का टारगेट दिया।

बांग्लादेश की तरफ से दूसरी पारी में मुस्तफिजुर रहमान ने 13 बाउंड्री के साथ 137 रन बनाए, जबकि महमूदुल हसन जॉय ने 10 चौकों के साथ 52 रन जुटाए। इनके अलावा, लिटन दास ने 69 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से खुर्रम शहजाद ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। साजिद खान के हाथ 3 विकेट लगे। हसन अली ने 2 विकेट और मोहम्मद अब्बास ने 1 विकेट अपने नाम किया।

बांग्लादेश के पास पहली पारी के आधार पर 46 रन की महत्वपूर्ण बढ़त थी। इस टीम ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर मेहमान टीम को जीत के लिए 437 रन का टारगेट दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

तीसरे दिन के अंतिम पलों में पाकिस्तान ने अजान अवैस और अब्दुल्ला फजल को बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतारा। दोनों खिलाड़ियों ने 6-6 गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता नहीं खोल सके।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार