Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर इयान बेल को आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।

Advertisement

श्रीलंका क्रिकेट ने बताया कि इयान बेल 16 अगस्त से टीम के साथ जुड़ेंगे, और तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के समापन तक टीम के साथ रहेंगे।

Advertisement

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सीईओ एशले डी सिल्वा ने कहा, "हमने इयान को इसलिए नियुक्त किया है, ताकि खिलाड़ियों को वहां की परिस्थितियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके। इयान को इंग्लैंड में खेलने का काफी अनुभव है और हमें विश्वास है कि उनके इनपुट से इस महत्वपूर्ण दौरे में हमारी टीम को मदद मिलेगी।"

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल ने 118 टेस्ट मैच खेले हैं और 42.69 की औसत से 7727 रन बनाए हैं। बेल के नाम 22 टेस्ट शतक भी है।

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 21 अगस्त से 10 सितंबर तक खेली जाएगी। पहला टेस्ट 21 से 25 अगस्त तक मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल ने 118 टेस्ट मैच खेले हैं और 42.69 की औसत से 7727 रन बनाए हैं। बेल के नाम 22 टेस्ट शतक भी है।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार